शिवालिक के पहाड़ों में आग लगने से धू-धू कर जलती हुई कार
- फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर डाट मंदिर से पूर्व शिवालिक की पहाड़ियों के बीच चलती हुई कार अचानक आग लगने पर जलने लगी। गनीमत रही चालक कार से समय रहते कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना मंगलवार की देर रात की है। देहरादून निवासी साहिल अपनी कार संख्या यूके 07 एके 1750 से बिहारीगढ़ की तरफ आ रहा था। जैसे ही डाट मंदिर से नीचे पहुंचा तो अचानक कार में आग लग गई। धुआं उठता देख साहिल कार से उतर गया और कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जलने लगी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आग बुझाने का कोई भी प्रबंध नहीं होने के कारण कार पूरी तरह से जल गई। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगी।