फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेस्टोरेंट में लगी आग, हो सकता था बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्श्वनाथ प्लाजा स्थित रेस्टोरेंट में रखे थे कई एलपीजी सिलिंडर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में सोमवार की रात बड़ा हादसा होने से टल गया। एक रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पता लगते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट में कई एलपीजी सिलिंडर रखे हुए थे।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में करीब 100 से दुकाने हैं। यहां पर प्रथम मंजिल पर एक रेस्टोरेंट भी है, जहां पर सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। पता लगते ही सीएफओ प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग समय रहते बुझ गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि, रेस्टोरेंट के अंदर व्यवसायिक इस्तेमाल के कई एलपीजी सिलिंडर रखते थे। आग अगर सिलिंडर तक पहुंच जाती तो पूरी बिल्डिंग में धमाका हो सकता था और जानमाल की बड़ी हानि होती थी। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि चटनी फ्लैक्स रेस्टोरेंट में आग लगी थी। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। रेस्टोरेंट में आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें