गागलहेड़ी। देहरादून हाईवे पर सैय्यद मजरा टोल प्लाजा के निकट ब्रच एंड ब्रीव रेस्टोरेंट के स्टॉल में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।
रेस्टोरेंट मालिक चौधरी चंदन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह स्टॉल पर काम करने के बाद उनका कर्मचारी अलग बैठा हुआ था। तभी अचानक से स्टॉल से आग की लपटें उठने लगीं। इससे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्टॉल में रखे गैस सिलिंडर में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया। चंदन चौधरी ने बताया कि स्टॉल में रखा लगभग तीन लाख रुपये का सामान रखा था जो जलकर नष्ट हो गया है। आग किस वजह से लगी है अभी कुछ पता नहीं चल सका है। क्योंकि स्टॉल में गैस सिलिंडर और बिजली की फिटिंग दोनों हैं।