सहारनपुर। खुमरानपुल के निकट एक गत्ते के गोदाम में आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पता लगते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के खुमरापुल के नजदीक राजेश का गत्ते का गोदाम है। गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और अफरा-तफरी माहौल बन गया। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच सूचना पर अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, जिस जगह आग लगी है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।