फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बालिका बाल गृह में लगी आग, बाल-बाल बचीं बालिकाएं

Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित पुष्पांजलि विहार काॅलोनी में संचालित बालिका बाल गृह में शुक्रवार की रात आग लग गई। इससे बालिका बाल गृह में रह रही 26 बालिकाओं की जान बाल-बाल बच पाई। आग से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों से आग पर बमुश्किल पाया।
विज्ञापन

पुष्पांजलि विहार काॅलोनी में बालिका बाल गृह संचालित होता हैं, जिसमें 26 बालिकाएं रहती हैं। यहां पूजा सैनी अधीक्षिका के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे बालिका बाल गृह के एक कमरे में अचानक आग लग गई। इसी कमरे में एक बालिका भी सो रही थी। अचानक से बालिका की चारपाई ने आग पकड़ ली। जिसके बाद बालिका जैसे-तैसे कर बाहर निकली। आग से उसकी रजाई, गद्दा और चारपाई जल गई। हवा की तरह आग कई कमरों तक फैल गई। अधीक्षिका ने आग लगने की सूचना थाना जनकपुरी पुलिस को दी। इसके बाद दमकल विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले सभी बालिकाओं को बाहर सुरक्षित निकाला गया। करीब दो घंटे बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।
एफएसओ ऋषभ पंवार ने बताया कि अभी आग लगने का कारण पता नहीं लगा पाया है। इसके लिए बालिका बाल गृह में अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। कुछ स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन



आग से किसी को नहीं होना चाहिए नुकसान
आग लगने की सूचना एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को भी मिली। इसके बाद वायरलेस सेट पर उन्होंने थाना जनकपुरी पुलिस, सीओ और दमकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर भेजा। कहा कि किसी भी सूरत में किसी को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। यहीं कारण रहा है कि टीम ने समय रहते बालिका बाल गृह में लगी आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग
उधर, बेहट बस अड्डा स्थित गुलफाम की परचून की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से दुकान का सभी सामान जलकर राख हो गया। इससे आसपास की दुकानों में आग पहुंचने का खतरा बना रहा। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें