फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पटाखा फैक्टरी में आग लगी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- छजपुरा गांव में आग के बाद विस्फोट होने से दहले ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव छजपुरा में एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पटाखों में विस्फोट होने से ग्रामीण दहल गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ। दमकल अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।
सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव छजपुरा में शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे पटाखा फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। फैक्टरी सहारनपुर निवासी अनिल लांबा की है। आग लगने से फैक्टरी में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर जाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्टरी में आग से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। आग काबू में आने पर इस व्यक्ति का जल हुआ शव वहां मिला। सीएफओ ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कार्रवाई में लगी है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। गागलहेड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए धमाकों से इलाका दहल गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद वहां काम करने वाले मजदूर भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में पहले भी आग लगने की कई बार घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें