फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी माई चौक पर 40 साल से बना बड़ा कूड़ा घर खत्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बूढ़ी माई चौक पर 40 साल से बने कूड़ा घर को नगर निगम ने समाप्त कर दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों को गंदगी से राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद मंसूर बदर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मंसूर बदर ने बताया कि बूढ़ी माई चौक पर करीब 40 साल से कूड़ा घर बना हुआ था। यहां 10 वार्डों का कूड़ा लाकर डाला जाता था। इसकी वजह से गंदगी सड़क तक फैली रहती थी। लोग नाक बंद करके पास से गुजरते थे। दिन भर कूड़ा फैले होने की वजह से लोगों को परेशानी रहती थी। ऐसे में उन्होंने मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम, महापौर संजीव वालिया और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर कूड़ा घर खत्म कराने की मांग की थी, साथ ही नगर विकास मंत्री को भी पत्र लिखा गया था। जिसके बाद महापौर ने कूड़ाघर खत्म कराने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को जेडएसओ राजीव चौधरी, सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद और सफाई नायक अब्दुल गफार, गौरव और महेंद्र ने मौके पर जाकर कूड़ाघर का जायजा लेते हुए वहां से कूड़ा हटवाया। महापौर और नगर आयुक्त ने उक्त स्थल का सुंदरीकरण कराने के निदेश दिए हैं, जिससे दोबारा कूड़ा न डाला जा सके। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और पार्षद मंसूर बदर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें