फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई नदी में कूडा डालने पर दो हजार का जुर्माना किया

विज्ञापन
दालमण्डी पुल की पांवधोई नदी से कूड़ा निकालती पोकलेन मशीन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को भी पांवधोई नदी का सफाई अभियान जारी रखा और नदी में कूड़ा डालने वाले एक व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। स्वतंत्र नगरी क्षेत्र में एक सर्वे अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुल खुमरान से सब्जी मंडी पुल के बीच पांवधोई नदी का सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नदी किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई करने के अलावा पोकलेन की मदद से नदी में जमा पॉलीथिन व कूड़ा निकाला गया।
सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नदी में कूड़ा डालने वाले एक व्यक्ति पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी, प्रवर्तन दल व निगम कर्मचारी नदी की लगातार निगरानी कर रहे है, जो भी व्यक्ति नदी में कूड़ा डालता पाया जाएगा, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सहायक नगरायुक्त ने बताया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल उमंग के वालंटियर्स की मदद से आज स्वतंत्र नगरी में यह सर्वे भी कराया गया कि कौन व्यक्ति कूड़ा निगम कर्मचारियों को दे रहा है और कौन नदी में डाल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को निगम के सफाई निरीक्षक उन परिवारों से परस्पर मिलकर उन्हें समझाने का अभियान चलाएंगे, जो निगम कर्मचारियों को कूड़ा न देकर नदी या सड़क पर कूड़ा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी पुल से आगे अभियान चलाने के बजाए अभी धोबीघाट से पुल सब्जी मंडी तक ही एक बार फिर मशीनों और कर्मचारियों की मदद से सफाई कार्य चलेगा, ताकि अभियान के तहत नदी का जो भाग ठीक से साफ नहीं हुआ है उसे साफ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें