फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट सड़कों से नहीं हटाया मलबा तो लगेगा जुर्माना

Sun, 23 Jun 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए परियोजनाओं की समीक्षा की। स्मार्ट सड़कों पर छोड़े गए मलबे को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट सड़कों से मलबा नहीं हटा तो संबंधित संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम परिसर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई बैठक में सीईओ ने कहा कि शहर में स्मार्ट रोड पर जगह-जगह मलबा व अन्य निर्माण संबंधी सामान डाला गया है। भूमिगत की जा रही विद्युत लाइनों से जुड़ा सामान भी सड़कों पर ही छोड़ा गया है। इसकी वजह से नागरिकों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को तीन दिन का समय दिया जा रहा है कि वह सड़कों पर फैलाए गए सामान को हटा लें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, डीजीएम वित्त मोहित कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम रुचिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें