सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई और हंगामा हुआ। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच के बाद सात लोगाें के खिलाफ केस दर्ज करेगी।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात गांव ताहरपुर के चार युवक पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे में थे। इनकी कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले युवकों से रंजिश चली आ रही है। एक सप्ताह पूर्व भी आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो युवकों, एक महिला को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मारपीट में आरोपी पक्ष के युवकों को मामूली चोटें आई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई है।
कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। दोनों पक्षों में पहले भी नशे में विवाद हो चुका है।