फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुकान में जा घुसे लड़ते हुए सांड़, हजारों का नुकसान

Sun, 24 Dec 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नानौता में दुकान में घुसे सांड़। श्रोत दुकानदार
विज्ञापन
नानौता। लड़ते हुए दो सांड़ परचून की दुकान में जा घुसे। इससे दुकानदार का हजारों रुपए का नुकसान हो गया जबकि दुकान के अंदर बैठे व्यापारी एवं उसके पुत्रों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

रविवार की शाम को नगर के संजय चौक के निकट स्थित परचून दुकानदार शाहिद अंसारी की दुकान के अंदर लड़ते-लड़ते दो सांड घुस गए। पीड़ित व्यापारी शाहिद अंसारी ने बताया कि सांड की लड़ाई से दुकान के काउंटर को तो नुकसान पहुंचा ही साथ ही दुकान के अंदर रखे हुए सामान को उलट-पुलट कर दिया। इससे लगभग दस हजार रुपए के नुकसान हो गया। बड़ी मुश्किल से लोगों द्वारा दुकान से सांड को निकाला गया। पीड़ित व्यापारी शाहिद अंसारी का कहना है कि दुकान के अंदर बैठे उसके दो बेटे अय्यान अंसारी व अलीशान अंसारी ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें