फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस लाइन में मारपीट, हंगामा, वीडियो वायरल

Sat, 27 May 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में ​भिड़े लड़का-लड़की पक्ष के लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। दंपती के बीच चल रहे विवाद को लेकर महिला थाने आए दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी होने के साथ पुलिस लाइन परिसर में मारपीट हो गई और हंगामा हुआ। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड निवासी युवती की शादी कुछ समय पूर्व थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला नंद वाटिका निवासी युवक के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद हो गया और लड़की अपने मायके आ गई। मामले की शिकायत लड़की पक्ष ने महिला थाने में की थी। महिला थाना पुलिस के दोनों के बीच समझौता का प्रयास कर रही है और उनकी परिवार परामर्श केंद्र के जरिए वार्ता भी कराई जाती है। शनिवार को दोनों पक्ष महिला थाने आए हुए थे। इसके बाद दोनों पुलिस लाइन परिसर में खड़े होकर वार्ता करने लगे। इसी बीच उनमें कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की पक्ष के लोगों के युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया। वहीं, लड़के पक्ष के लोगों ने भी लड़की पक्ष पर हमला किया। करीब दस मिनट तक दोनों पक्षों में मारपीट होने के साथ हंगामा होता रहा। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली सदर बाजार पहुंचकर मेडिकल भी कराया, लेकिन अभी तहरीर नहीं है। सीओ चित्रांशु गौतम का कहना है कि मारपीट की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें