संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। कस्बे में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित श्रीशनिदेव व पंचमुखी हनुमान महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीशनिदेव व पंचमुखी हनुमान को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। मंदिर प्रबंधक डॉ. रामकुमार पुंडीर ने बताया कि बुधवार को मंदिर में श्री शनिदेव व पंचमुखी हनुमान जन्मोत्सव होगा। इसमें विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन व श्री सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। मान्यता है कि सिद्धपीठ श्रीशनिधाम में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मनोकामना मांगता है। प्रभु उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।