फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Thu, 08 Jun 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवादा रोड स्थित वेद विहार में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आग से गोदाम के लिंटर और दीवारों में दरारें आ गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। आग से करीब 15 लाख से अधिक का कपड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के वेद विहार में इजहार आलम रहते हैं। यहीं, पर उनकी कपड़े की दुकान और ऊपर गोदाम है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गोदाम में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारियां कपड़ों पर गिरीं। जिससे कपड़ों में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें भागकर जान बचानी पड़ी।
सूचना मिलते ही सीएफओ प्रताप सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम की दीवारों और लिंटर में दरार आ गई। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग में करीब 15 लाख से अधिक कपड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

- घनी आबादी वाले क्षेत्र में बना रखा गोदाम
जिस जगह कपड़े का गोदाम है, वह घनी आबादी वाला इलाका है। इस जगह दमकल विभाग की गाड़ियों का जाना भी मुश्किल है। बृहस्पतिवार को आग लगने पर करीब 400 मीटर दूरी पर दमकल विभाग को गाड़ियां रोकनी पड़ी। इसके बाद पाइप जोड़कर दमकल विभाग की टीम गोदाम तक पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में आग से बचाव के भी इंतजाम भी नहीं मिले।
विज्ञापन

- आसपास के मकान आ सकते थे चपेट में
दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग की चपेट में आसपास के मकान भी आ सकते थे। आग की तपिश आसपास के मकानों तक पहुंचना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें