फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्युत निगम के स्टोर में लगी भीषण आग, कई करोड़ का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लिंक रोड स्थित 66 केवी बिजलीघर के स्टोर में भीषण आग गई। स्टोर में आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। वहीं अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लिंक रोड स्थित विद्युत निगम का मंडल स्टोर है। जिसमें ट्रांसफार्मर, मीटर सहित आदि सामान रखा जाता है। रविवार की देर रात स्टोर में अचानक आग गई। यहां अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से समूचे विभाग में आफरातफरी मच गई। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्टोर में लगी भीषण आग बुझाने का प्रयास जारी है। जिसमें आग लगने से उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में जुटी हुई हैं। आग इतनी भयंकर है कि आग को बुझाने में अग्निशमन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही। आग से स्टोर में विद्युत निगम का करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि अभी स्टोर में आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। वह मौके पर ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें