फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी दौड़ रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी देरी से चल रही है। गोरखपुर-चंडीगढ़ त्योहार स्पेशल ट्रेन सहित 10 ट्रेनें शनिवार को छह से सात घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। इस वजह से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01655 गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच चलाई गई है, लेकिन यह ट्रेन अपने समय से नहीं चल पा रही है। शनिवार को यह ट्रेन 6:21 घंटे लेट पहुंची। ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर-गोरखपुर त्योहार स्पेशल भी 7:15 घंटे की देरी से आई। इनके अलावा न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर एक्सप्रेस 7:15 घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:23 घंटे, कोलकत्ता-जम्मूतवी 1:15 घंटे, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 2:19 घंटे लेट चलकर आई। इनके साथ ही बरौनी-जम्मूतवी, हावड़ा-अमृतसर और सहरसा-अंबाला कैंट एक्सप्रेस भी शनिवार को अपने समय से लेट पहुंची हैं। यह हाल तब है जब अभी घना कोहरे की शुरुआत नहीं हुई है। आने वाले दिनों में तो ट्रेनों की स्पीड़ पर ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें