सहारनपुर। जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रामपुर मनिहारान और बड़गांव क्षेत्र में लोगों ने जब भूकंप के झटके महसूस किए तो हैरान रह गए।
बुधवार शाम करीब 5:35 बजे भूकंप के हल्के झटके लगे। रामपुर मनिहारान दुकानदार रामकुमार और नरेश ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी काउंटर पर रखा सामान हिलने लगा। इसी तरह बड़गांव में भी भूकंप के झटके महसूस करने वाले राहुल ने बताया कि वह अपने घर में बैठा था, तभी उसे हल्का चक्कर आने जैसा अहसास हुआ।