फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्हेड़ी बुजुर्ग तक लाइन में हुआ फाल्ट, छूटती रहीं चिंगारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग तक लाइन में हुआ फाल्ट, छूटती रहीं चिंगारियां
विज्ञापन

सहारनपुर/देवबंद। चोरों के काटने के बाद बचे तार का एक हिस्सा मुख्य लाइन के ट्रैक की ओएचई वायर पर जा गिरा और इससे जबरदस्त फाल्ट हुआ। रोहाना से लेकर तल्हेडी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन तक लाइन में फाल्ट हुआ और तारों में चिंगारियां छूटती रही। इससे यात्री दहशत में आ गए।
बुधवार की देर रात्रि देवबंद व रोहाना रेलवे स्टेशन के बीच में ओएचई वायर कटने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई ट्रेनें देवबंद पहुंचने वाली थी। मेंटीनेंस विभाग के अधिकारी आरपीएफ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तुरंत ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। जिसके चलते छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रोका गया। सहारनपुर से नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 04600 (डाउन) को देवबंद रेलवे स्टेशन और सहारनपुर-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन संख्या 84404 (डाउन) को तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। गाड़ी संख्या 14646 अमृतसर-नई दिल्ली शामली एक्सप्रेस सहारनपुर में 7:12 बजे पहुंची, लेकिन इस ट्रेन को 7:40 बजे रवाना किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 7:50 बजे आकर 8:15 बजे रवाना हुई। इन ट्रेनों के संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-आठ बजे ट्रेनों का शुरू हुआ संचालन
देवबंद स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रात में देवबंद रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर रोहाना की तरफ की साइड वाला करीब 20-22 मीटर ओएचई तार काटकर चोरी किया गया है। कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर ट्रेनों का संचालन आरंभ हो सका।
विज्ञापन

देवबंद यार्ड की लाइन से काटा तार, रिपोर्ट दर्ज
सहारनपुर/मेरठ। आरपीएफ मुजफ्फरनगर के प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि देवबंद-रोहाना केेे बीच बनाए गए यार्ड की नई लाइन का ओएचई तार काट कर चोरी किया गया है। इस तार में अभी करंट नहीं छोड़ा गया था। तार काटने से बाकी वायर दूसरी लाइन पर गिरी तो पूरी लाइन में फाल्ट हो गया। उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है। बुधवार रात से ही सूचना मिलने के बाद खोजबीन जारी है। इस प्रकरण में रेलवे विभाग के बिजली अनुभाग की ओर से रेलवे संपत्ति और सुरक्षा एक्ट में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले का संज्ञान उच्च स्तर पर लिया गया है। इसमें मुख्यालय की ओर से विभागीय जांच भी की जाएगी। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें