फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिता और पुत्र दोनों ने एक साथ किया इंटर पास, नंबर भी मिले सेकेंड क्लास

Wed, 26 Apr 2023 12:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पिता ने 24 साल पहले हाईस्कूल पास किया था। बेटे और परिजनों को कहने पर उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। अब बेटे के साथ ही पिता ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा पास करने वाले राजबीर तथा उनका  पुत्र आर्यन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के चिलकाना में पिता ने हाईस्कूल परीक्षा पास करने के 24 साल बाद अपने पुत्र के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। परीक्षा में पिता-पुत्र दोनाें ही उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


पठेड़ निवासी राजबीर सिंह पंवार ने 1989 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसके बाद राजवीर अपने निजी कारोबार में लग गए। वर्ष 2023 की परीक्षा में राजबीर ने अपने पुत्र आर्यन के साथ इंटरमीडिएट का फाॅर्म भर दिया। पिता-पुत्र ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें: Saharanpur : इन जुड़वा बहनों की शक्ल-आदतें हैं एक जैसी, हाईस्कूल का रिजल्ट आया तो नंबर भी मिले एक जैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। राजबीर ने 500 में से 265 तथा आर्यन ने 500 में से 289 अंक प्राप्त किए। राजवीर एसबीआई की कियॉस्क शाखा चलाते हैं, जबकि उनका पुत्र आर्यन इंजीनियर बनने की इच्छा रखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें