फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक पलटने से फतेहपुर कलसिया मार्ग पर घंटों लगा रहा जाम

विज्ञापन
फतेहपुर कलसिया मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

छुटमलपुर। खनिज सामग्री से भरा 12 टायर वाला ट्रक पलटने से फतेहपुर कलसिया मार्ग चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों को खासी मशक्कत उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार की दुपहर बाद तीन बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में बेहट की तरफ से आ रहा खनिज सामग्री से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गांव मांडुवाला में पुल के पास पलट गया। खनिज सामग्री सड़क पर बिखरने से फतेहपुर कलसिया मार्ग अवरुध हो गया। इसके चलते दोनो तरफ जाम लग गया। दुपहिया वाहन तो नदी के रास्ते निकल गए। छोटी कारें भी दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य को रवाना हो गई लेकिन बडे़ वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की व्यवस्था कर खासी मशक्कत के बाद उसे दुर्घटना स्थल तक पहुंचाया। घंटे भर की मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटवाया जा सका। करीब चार घंटे बाद शाम सात बजे आवागमन सुचारु हो सका। इससे पहले दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें