फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चीनी मिल पर सातवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर गांगनौली स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल गेट पर भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं का धरना सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मूसा प्रधान ने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों का जान बूझकर आर्थिक शोषण कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पश्चिम प्रदेश सचिव के प्रतिनिधि अभिमन्यु वाले ने कहा कि जब तक शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं करता, तब तक कार्यकर्ता मिल गेट पर ही डटे रहेंगे। धरने पर मुख्य रूप से अनिल स्वामी, साजिद अली, अकरम, अशफाक, राजवीर सिंह, भूरा, मास्टर नारायण सिंह, वीर सिंह, ब्रह्मपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें