फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसानों ने रुकवाया शामली अंबाला ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण

Fri, 13 Oct 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव बाल्लू में हंगामा करते किसानों को समझाते तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
तीतरों। फसलों व पेड़ों का मुआवजा न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शामली-अंबाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे पर काम बाधित करते हुए घंटों तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द निस्तारण का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम बाल्लू के किसानों मुकेश सैनी, तेजपाल सैनी, प्रीतम सिंह, धर्मपाल सैनी, अनिल सैनी, प्रवीण सैनी, राहुल कुमार, विक्रम सिंह, यतेन्द्र सैनी, सुशील सैनी, राजेश कुमार, अनिल कुमार, श्रीपाल, नेत्रपाल, विरेन्द्र सैनी आदि ने शामली-अंबाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर चल रहे मिट्टी कार्य को रुकवा कर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि हाईवे निर्माण कर रही अथाॅरिटी के कर्मचारी किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा देने में आनाकानी कर रही हैं। आरोप है कि किसानों की 15 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया और उन्हें मात्र 12 बीघा भूमि का ही मुआवजा देकर टरका दिया गया। साथ ही हाईवे के बीच में गए पेड़ों व ट्यूबवेल, बोरिंग, रठान आदि के नुकसान की भरपाई नहीं की गई।
किसानों का कहना है कि उनको उनकी भूमि व संसाधनों का उचित मुवावजा देकर हाईवे अथॉरिटी जमीन का अधिग्रहण कर ले तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मामले की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार राधेश्याम शर्मा व हाईवे ऑथॉरिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित अरोड़ा ने किसानों को मनाने का भरसक प्रयास किया परंतु किसान मुआवजा मिलने तक मिट्टी कार्य नहीं कराने की जिद पर अड़े रहे। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी को मामले के संबंध में जानकारी दे दी गई है। आदेशों के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हल्का लेखपाल मोनू पांचाल, काननूगो ब्रजपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें