फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसानों ने जीवाला सोलर प्लांट पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 28 Jan 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ीवाला सोलर प्लांट पर धरना देते किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता
विज्ञापन
छुटमलपुर। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जीवाला सोलर प्लांट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

धरने के पहले दिन जिलाध्यक्ष ठा अजब सिंह ने कहा कि सोलर प्लांट के संचालकों का रवैया क्षेत्रीय किसानों के साथ उत्पीड़नात्मक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट में ली गई जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए। प्लांट में कब्जाई गई ग्राम समाज की जमीन को मुक्त किया जाए। प्लांट में 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाए। नदी की जमीन पर प्लांट का काम बंद कराया जाए। गांव में सोलर प्लांट से निशुल्क बिजली आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों
विज्ञापन

को पूरा नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्लांट पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह भागीदारी करेंगे। धरने पर बैठने वालों में ब्लाॅक अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष मोहित राणा, सतेंद्र राणा, सुनील सैनी, दीपक राणा, जितेंद्र राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें