फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कटौती के खिलाफ किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
नागल में बिजली घर पर धरना देते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
नागल। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बिजली घर पर अंधाधुंध विद्युत कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
सुबह करीब नौ बजे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज राणा, पिंकी राणा तथा युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती को लेकर कस्बे के विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसी दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी राणा ने कहा कि शासन द्वारा किसानों के नलकूपों पर 10 घंटे बिजली बिना किसी कटौती के आदेश जारी है। लेकिन विद्युत विभाग किसानों को तीन या चार घंटे विद्युत आपूर्ति देकर उनका शोषण कर रहा है, जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। करीब चार घंटे चले धरने के बीच विद्युत उपखंड अधिकारी सुंदर पाल तथा अवर अभियंता अनिल कुमार ने किसानों के बीच आकर 10 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। धरने पर सुरेश राणा, रामवीर राणा, किरण पाल राणा, करण सिंह, मास्टर गुलजार, बालचंद सैनी, हरपाल सिंह सैनी, प्रवेश कुमार, रोहताश सिंह, सेठी राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें