फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में फसल अवशेष न जलाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पराली और पाती को जलाने को लेकर एसडीएम नकुड़ अजय कुमार और सीओ गंगोह चंद्रपाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों ने किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

गांव गुरुनानक पुरा स्थित गुरुद्वारे में किसानों की बैठक में एसडीएम अजय कुमार ने कहा पराली और पाती जलाने से प्रदूषण होने के साथ-साथ किसानों को भारी नुकसान होता है। पराली और पाती जलाने से जमीन का तापमान बढ़ जाता है। जिससे भूमि के नीचे मौजूद किसान मित्र जीवाणु भी मर जाते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति कम हो जाती है और उसका सीधा प्रभाव फसलों के पैदावार पर पड़ता है। सीओ गंगोह चंद्रपाल शर्मा ने कहा कि यदि इतना समझाने के बाद भी किसी ने पराली और पाती जलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, लेखपाल समीर सिंह, प्रधान पति गफ्फार चौधरी, कुलदीप सिंह, नरेंद्र, सादिक कुरैशी, मोहन सिंह आदि रहे। बैठक से लौटते वक्त रास्ते में धान काट कर वापस जा रही बिना कटर की कंबाइन को भी अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

अवैध कालोनी की दीवार कराई ध्वस्त
गंगोह। बैठक से लौटते वक्त एसडीएम अजय कुमार ने गंगोह में लखनौती रोड पर बिना स्वीकृत हुए बनाई जा रही एक कॉलोनी का निर्माण कार्य रुकवाते हुए वहां बनी दीवारों को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने चेताया कि अवैध रूप से किया गया निर्माण कार्य बरदाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें