फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी के बीच गाजीपुर बार्डर रवाना हुए किसान

विज्ञापन
छुटमलपुर से किसान आंदोलन में शामिल होने जाते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नारेबाजी के बीच गाजीपुर बार्डर रवाना हुए किसान
विज्ञापन

छुटमलपुर/नागल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष चौ. चरण सिंह की अगुवाई में किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ।
दिल्ली कूच के दौरान चौ चरण सिंह ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों की आड़ में किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच रही है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान डेढ़ महीने से भी ज्यादा गाजीपुर बॉर्डर चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में डटे हुए हैं। बावजूद इसके सरकार अपनी जिद नहीं छोड़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कानूनों को रद्द नहीं करती तब किसान पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित होगा। जिला प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की। जिला उपाध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह, उगेश कांबोज, मनोज कमाली, बुरहानअहमद आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें