सहारनपुर के पुंवारका- क्षतिग्रस्त माहेश्वरी बिजोपुरा पुल के निर्माण की मांग को लेकर जाम लगाते भ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/पुवांरका। क्षतिग्रस्त माहेश्वरी बिजोपुरा पुल के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बेदी) से जुड़े किसानों ने बिजोपुरा मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण को लेकर कई बार अवगत कराए जाने के बावजूद अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है।
सोमवार को भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी किसानों के साथ माहेश्वरी से बिजोपुरा, टोपरी गांवों को जाने वाले पूर्वी यमुना नहर के क्षतिग्रस्त पुल पर पहुंचे तथा पुल के निर्माण की मांग को लेकर जाम लगा दिया तथा नारेबाजी करते हुए किसान वहीं धरने पर बैठ गए।
उनका कहना था कि बिजोपुरा, टोपरी, खेड़ी, अलीपुरा, बड़ी महेश्वरी, भोजपुर आदि कई गांव इस पुल से जुड़े हैं। बरसात में पानी क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से बहता है। पुल पर ग्रामीणों के अलावा भारी वाहनों का आवागमन भी रहता है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल पार करते हैं। किसानों का कहना था पुल की शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नही है। देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा अधिकारियों से किसानों की वार्ता कराई। अधिकारियों द्वारा जल्दी पुल का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के आश्वासन पर किसानों ने लगभग दो घंटे से जारी धरना समाप्त कर दिया। धरने पर बैठने वालों में सलीम इंजीनियर, तौहीद अली, अली, जैद गौर, अनुज शर्मा, करण खरबंदा, राशिद, विशाल सागर, अभिषेक आदि शामिल रहे।