फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुएं में उतरे किसान की जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत

Fri, 22 Sep 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल में कूऐ में गिरे किसान को निकालते ग्रामीण व पुलिस
विज्ञापन
नागल। गांव बढ़ेडी कोली निवासी एक किसान की कुएं में उतरने से जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई। दमकल विभाग की टीम ने ऑक्सीजन के साथ कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बढ़ेडी कोली निवासी 24 वर्षीय रजत पुत्र पुत्र सेवाराम सुबह करीब 10 बजे घर से ईख बांधने को कहकर खेत पर गया था, जब वह दो बजे तक वापस घर नहीं आया तो उसका भाई कन्हैया देखने के लिए खेत पर पहुंचा। इधर-उधर देखने के बाद जब वह उसे नहीं मिला तो नलकूप के कुएं की खिड़की खुली देखकर वह उसमें झांकने लगा तो करीब 40 फिट नीचे उसे रजत पड़ा दिखाई दिया, जिस पर उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन कुएं में गैस होने के कारण कोई उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसी बीच पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया गया, लेकिन थाना पुलिस के पास संसाधन के अभाव में वह भी कुएं में उतरने से कतराते रहे। इसके बाद को सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे बाहर निकाला।
तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी
रजत तीन भाइयों में सबसे छोटा था और करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके करीब एक वर्ष की बेटी है, तीनों भाई मेहनत मजदूरी के साथ-साथ अपनी आठ बीघा जमीन पर खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें