फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
प्रमोद चौधरी (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
- देवबंद के गुनारसा गांव की घटना, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। गुनारसा गांव में खेत पर काम कर रहे किसान की ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुनारसा निवासी डाॅ. रविंद्र चौधरी का भाई प्रमोद चौधरी (52) पुत्र इलमचंद चौधरी शनिवार की सुबह अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान प्रमोद चौधरी ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर पर जब बैठने लगा तो पैर फिसलने के चलते उसकी चपेट में आ गया। इससे पहले चालक कुछ समझ पाता प्रमोद रोटावेटर में बुरी तरह फंस चुका था। घटना के बाद चालक ने परिवार के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों द्वारा मौके पर ही चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई। लेकिन जब तक प्रमोद की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। भाई डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया कि प्रमोद के एक पुत्र और एक पुत्री है। 15 दिन पूर्व ही बेटे की सरकारी नौकरी लगी थी। जिसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन शनिवार को प्रमोद चौधरी की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें