फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली गिरने से किसान की मौत

Wed, 19 Apr 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। खेत में गेहूं की फसल काट रहे किसान पर बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


थाना तीतरों क्षेत्र के ग्राम खडलाना निवासी मुकेश कुमार 45 पुत्र ओमप्रकाश बुधवार शाम को परिवार के अन्य लोगों के साथ अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था कि अचानक बारिश होने के दौरान बिजली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और किसान मौके पर ही काफी देर तक तड़पता रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बरसात कम होने पर जब उन्होंने मुकेश की तलाश की तो उसकी हालत गंभीर थी, आनन-फानन में परिजन उसे गंगोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. रोहित वालिया ने बताया कि किसान को गंभीर अवस्था में केंद्र पर लाया गया था, उपचार से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। किसान की तीन लड़कियां हैं, जो अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें