सहारनपुर। चंद्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, प्रबंधक आशा जैन, प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन, डॉ. सौम्य जैन, डॉ. मोहन सिंह, स्वाति जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद ण्मोकार मंत्र की पवित्र ध्वनि ने विद्यालय परिसर के माहोल को धर्ममय बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद अलग अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने 12वीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दी
सहारनपुर। गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से गांव रूपड़ी गुर्जर में आयोजित किए जा रहे शिविर के तहत स्वयं सेवकों ने टोलियां बनाकर गांव में अलग अलग जगहों पर पौधारोपण किया। फल, फूल और औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए गए। उन्होंने ग्रामीणों को पेड़ और पौधों का महत्व समझाया। कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल सिंह ने ग्रामीणों को नशाखोरी से बचने की अपील की। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नशों के नुकसान बताए। शिविर में क्रिश, हिमांशु, कुनाल, हर्ष, शुभम, वंश, निशु, सागर, रविश, अतुल, विरेंद्र, प्रियांशु, पारस, अजय, हर्षित आदि शामिल रहे। संवाद