दीपावली से कर रहा था वसूली
जिस व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा है, वह जनपद में पिछले तीन से चार महीने से सक्रिय है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दीपावली पर दुकानों से जमकर वसूली की। महानगर, सरसावा में दुकानों पर पहुंचा, लेकिन दुकानदार को शक तक नहीं होने दिया।
चार महीने से नहीं तलाश पाया विभाग
सवाल यह कि जनपद में दीपावली से एक व्यक्ति फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर वसूली करता रहा, लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगी। आखिर विभाग चार महीनों से क्या करता रहा।
यह भी पढ़ें: यूपी: IPS अफसर के ठिकानों पर छापा, 20 लाख की नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जानें पूरा मामला
हमें बड़तला यादगार से एक व्यक्ति द्वारा फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानों का निरीक्षण करने की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मौके पर भेजा और वह स्वयं भी गए। नगर कोतवाली में दुकानों से वसूली करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
- पवन कुमार, सहायक आयुक्त (ग्रेड-2), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग