फोटो 7
अंबेहटा। दिल्ली में आयोजित हुई नेशनल बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कस्बे के सैयद फैजान ने पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को दिल्ली के मयूर विहार में आयोजित हुई 60 किलो वर्ग की बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सैयद फैजान ने यह कारनामा किया। वहीं फिटनेस में फैजान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। फैजान ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में देश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पदक जीतने के बाद सोमवार को घर पहुंचे फैजान का लोगों ने माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रिजवान, खालिद, मुर्तजा, अनवर, मरगूब अंसारी आदि मौजूद रहे।