साझी सांस्कृतिक धरोहर हैं मेले
सहारनपुर, चिलकाना। कस्बा सुल्तानपुर में गोगा म्हाड़ी पर लगने वाला जाहरवीर का तीन दिवसीय मेला प्रारंभ हो गया। मेले में नेजे के अलावा छह दर्जन छड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मेला कमेटी के लोगों ने छड़ी तथा नेजे का पूजन हुआ। पूजन के उपरांत छड़ियों तथा नेजा की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शुरू हुई, जो कस्बे की विभिन्न गलियों तथा मेन बाजार से होती हुई गोगा म्हाड़ी स्थल पर पहुंची। मेले में छड़ियों के मेले में पहुंचने के उपरांत बेहट के पूर्व विधायक नरेश सैनी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभय सैनी, नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। नरेश सैनी ने कहा कि मेले हमारी पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है। इन्हें संभाल कर रखना तथा विकसित करना हम सबका दायित्व है।
आयोजन में प्रकाश चंद सैनी, राजपाल सैनी, शिवनंदन शर्मा, सीताराम सैनी, जयपाल सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, आशु सैनी, हरीचंद प्रधान, बीसीराम, चौ. तेजपाल, धूम सिंह, मांगेराम धीमान, रेहाना अदीब, सुरेशो सैनी आदि रहे।