फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फेल छात्र-छात्राओं ने दिया स्टेट हाईवे पर सांकेतिक धरना

Wed, 25 Jan 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
नागल। कोटा स्थित इंद्रप्रस्थ कालेज के बीएससी के छात्रों ने भारी संख्या में छात्र छात्राओं के परीक्षा में फेल होने पर कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध स्टेट हाईवे पर सांकेतिक धरना देकर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज पर पहुंचे छात्र अरुण, महक, अभिलाषा का कहना था कि बीएससी पीसीएम में कुल 52 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें से 50 फेल हैं। वहीं बीएससी सीबीजेड में कुल 117 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 105 छात्र-छात्राएं फेल हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा जब छात्र छात्रा फेल हैं तो अगले सेमेस्टर की शुल्क क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द से जल्द कॉलेज प्रशासन उनकी कापियों की दोबारा जांच कराएं अन्यथा सभी वे जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत होंगे।
उधर कॉलेज के प्राचार्य डा उदित चौहान ने कहा कि वह विश्वविद्यालय से जांच कर बच्चों की समस्या की जांच कराएंगे। प्रदर्शन करने वालों में महजबी, पायल, अल्पना, आयुषी, हिमानी, अनम, दिव्या, साक्षी, मेघा, लव कुश, रितिक, विनीत, आकाश ,सागर, सुमित, अर्जुन, सोहेल, आशीष, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें