फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फैक्ट्रीकर्मी को नशीला पदार्थ सुंघा पर्स मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पड़ोसी जनपद हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र की होम्योपैथिक दवा कंपनी में नौकरी करने में वाले युवक को नशीला पदार्थ सुंघा कर उसका पर्स, मोबाइल और बैग छीन लिया। हालांकि बाद में आरोपी हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव डाडवा निवासी अनुज पुत्र सतपाल सिंह भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करता है। फतेहपुर थाने में दी तहरीर में अनुज ने बताया कि सोमवार की देर शाम वह ड्यूटी पूरी कर लौट रहा था। छुटमलपुर के पास एक व्यक्ति ने उसे कुछ सुंघा कर उसका मोबाइल, बैग और पर्स छीन लिया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। मंगलवार की सुबह अनुज के भाई के पास उसके छीने गए मोबाइल से पिरान कलियर थाना क्षेत्र की इमली खेड़ा पुलिस चौकी से सिपाही का फोन आया। उसने बताया कि उससे मोबाइल और पर्स छीनने वाले आरोपी उनके यहां पकड़ा गया है। पीड़ित ने इसके बाद अपना सामान दिलाने की मांग फतेहपुर पुलिस से की। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि पीड़ित थाने आया था, लेकिन उसने जो स्थान बताया है वह उत्तराखंड में आता है। वैसे भी आरोपी पकड़ा गया है। वहां के चौकी इंचार्ज से बात कर पीड़ित को छीना सामान लेने के लिए भेज दिया गया है। यदि फिर भी कोई दिक्कत आती है तो वे कार्रवाई को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें