चार लोगों की जिंदगी को मिला नया उजाला
सहारनपुर। शहर के दो लोगों ने परिजनों के नेत्रदान करवाकर चार लोगों की जिंदगी को नया उजाला दिया है। अंबाला रोड स्थित विजय नगर निवासी सुनीत सेठी ने बताया कि मां किरण सेठी के निधन पर नेत्रदान कराया। वहीं, मवीं कला निवासी अनिल पंवार ने दादी शांति देवी के निधन पर नेत्रदान करवाया। इन परिवारों से सूचना मिलने पर रोशनी आई बैंक की टीम ने नेत्रों से कार्निया निकालकर आई बैंक करनाल भेजा। रोशनी आई बैंक के मैनेजर सूरज जैन ने बताया कि इससे चार लोगों को रोशनी दी गई।