फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त व डीएम ने किया मां शाकंभरी विवि का

विज्ञापन
निर्माणाधीन मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते मण्डलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने डीएम अखिलेश सिंह के साथ पुवांरका में निर्माणाधीन मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कार्य की गति अत्यंत धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। क्योंकि करीब माह पश्चात भी गत निरीक्षण से एक प्रतिशत प्रगति भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रगति न होने के संबंध में पीएमसी ने बताया कि ठेकेदार के पास न तो पर्याप्त संख्या में लेबर है और न ही निर्माण सामग्री उपलब्ध है। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई, जिस पर ठेकेदार ने 15 दिन में भूतल पर निर्माणाधीन पांच ब्लॉक्स का कार्य स्लैब लेवल तक पूर्ण कर करने का आश्वासन दिया। मंडलायुक्त ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी और कहा यदि 15 सितंबर तक स्लैब तक कार्य नहीं हुआ तो ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, कुलपति हृदय शंकर सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग (पीएमजीएसवाई) बालेंद्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा ठेकेदार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें