फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोलकी टोल प्लाजा पर समीपवर्ती गांवों से टोल वसूली पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसान मजदूर यूनियन लठैत की बैठक
विज्ञापन

- इसरार बने बलियाखेड़ी ब्लाॅक अध्यक्ष
फोटो- 4
गागलहेड़ी। किसान मजदूर यूनियन लठैत की बैठक में कोलकी टोल प्लाजा पर समीपवर्ती गांवों के लोगों से टोल वसूली पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए किसानों को घर घर जाकर जागरूक करने पर बल दिया।
हरियाबांस गांव में इसरार के घेर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि अपने अधिकारों को पाने के लिए किसानों को जागरूक होना पड़ेगा। जब तक किसान एकजुट नहीं होगा तब तक राजनीतिक दल सत्ता पाने के लिए उसके वोट का इस्तेमाल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार में बैठी भाजपा को यदि लोकसभा चुनाव 2024 में वोट चाहिए तो उसे एमएसपी गांरटी कानून बनाना होगा। इस दौरान उन्होंने इसरार को बलियाखेड़ी ब्लाॅक अध्यक्ष, मुमताज को हरियाबांस ग्राम अध्यक्ष और मोहसीन को ग्राम उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बेहट तहसील प्रभारी कुशल सिंह कांबोज और जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि कोलकी टोल प्लाजा पर आस पास के गांवों के लोगों से भी टोल की वसूली हो रही है। इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में देहरादून जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद, इरशाद अहमद, असलम, शहनवाज, आस मोहम्मद, मुंतजिर, सावेज, इरफान, शौकीन, अब्दुल रहमान, उसमान, अरशद, खुशहाल, साकिब आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें