फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट जेल भेजने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना विधायक नाहिद हसन को मुजफ्फरनगर जिला कारागार से चित्रकूट कारागार भेजे जाने के विरोध में कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कैराना विधायक नाहिद हसन ने हमेशा ही गरीब और मजलूमों पर होने वाले अत्याचार के विरोध में आवाज बुलंद की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैराना विधायक को राजनीतिक साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में जेल में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें मुजफ्फरनगर जिला कारागार से चित्रकूट जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसको लेकर बहुजन समाज में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कैराना विधायक को चित्रकूट से वापस मुजफ्फरनगर भेजने की मांग की। इस दौरान रालोद नेता सलीम खान, सपा नेता जमाल साबरी, आम आदमी पार्टी के नेता नियाज, जुबैर अली, दानिश चौधरी, शाहबाज, बदर, दीपक कुमार, जहांगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें