फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक
विज्ञापन

सहारनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने एमएसएमई नीति-2022, उत्तर प्रदेश निर्यात नीति और निर्यात से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
बैठक में काष्ठ कला हस्तशिल्प, हौजरी उद्योग, फूड सप्लीमेंट, आम, सब्जियों और कृषि से संबंधित अन्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। आईआईए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के संबंध में सुझाव दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य प्राणी सप्ताह शुरू, कई कार्यक्रम हुए
सहारनपुर। आगामी सात अक्तूबर पूरे सप्ताह तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके क्रम में शनिवार को शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर की बड़कला रेंज के अंतर्गत ग्लोकल इंटर कॉलेज मिर्जापुर तथा शाकंभरी रेंज में लीलावती पब्लिक हाई स्कूल जसमौर में कार्यक्रम किए गए। शिवालिक वन प्रभाग की अधिकारी श्वेता सैन ने बताया कि वन्यजीव प्राणी कार्यक्रम में कॉलेज में छात्र-छात्राओं की वाद विवाद, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में वन्य जीवों की भूमिका व महत्व से जन सामान्य को परिचित कराया गया। कार्यक्रम में आरपी ध्यानी, आरएन किमौठी, रेशमा देवी, दीपक माठा, शरबती, विकास कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें