बोडपुर के हादसे में झुलसा किशोर
- फोटो : SAHARANPUR
फायर कैंडल बनाने की फैक्टरी में धमाका, दो की मौत
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बोड़पुर में अवैध रूप से चल रही फायर कैंडल बनाने की फैक्टरी में धमाका हो गया और इसमें इजाजुल (20) और समीर (12) की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनका चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।
यह फैक्टरी कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव बोड्पुर में मसकीन के घेर में चल रही थी। रविवार की सुबह एक कमरे में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि गांव में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे गांव के ही शहजाद (27), इजाजुल, मोनिस (13) और समीर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान इजाजुल और समीर ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बर्थडे और अन्य कार्यक्रमों में केक काटने के दौरान चलाई जाने वाली फायर कैंडल बनाई जा रही थी। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट धमाके की वजह लग रहा है। फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बोडपुर के हादसे में झुलसा किशोर- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह के गांव बोडपुर में धमाके के बाद जले और अधजले बर्थडे कैंडिल- फोटो : SAHARANPUR
बोडपुर में मौके पर जांच करते सीओ और कोतवाली प्रभारी- फोटो : SAHARANPUR