फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 30 Apr 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे 39 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दिल्ली रोड स्थित एक विद्यालय के सभागार में हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे मतदान कर्मचारियों से तीन दिनों में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व्यवस्था एवं प्रशिक्षण विजय कुमार ने निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों ने यदि तीन दिन के अंदर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया तो संबंधित के विरुद्घ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी आशीष कुमार, मुकेश कुमार सिंह एवं राजेश कुमार शामिल है। मतदान अधिकारी प्रथम अवधेश, राहुल सक्सेना एवं नरेश कुमार भी अनुपस्थित रहे। मतदान अधिकारी- द्वितीय ममता, अलका शर्मा, सोनिया, सुमन, राधा, ममतेश, बबीता रानी, रश्मि, वर्षा गुप्ता, रेखा, सोनम रानी पिंकी, जया शर्मा, तृप्ति कक्कड, वृर्तिका शामिल है । मतदान अधिकारी तृतीय अतुल प्रकाश, अशोक कुमार, संदीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, सूरज कुमार, लोकेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार एवं सोमप्रकाश शामिल हैं।
पिंक बूथ के पीठासीन अधिकारी दीपिका एवं स्वाति गर्ग, मतदान अधिकारी प्रथम शिवी नरूला एवं अन्नू मतदान अधिकारी द्वितीय रीना देवी एवं मतदान अधिकारी तृतीय पूनम गुप्ता एवं दीपा शर्मा भी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें