फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिकायत पर हटाए गए विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के लिए भी
विज्ञापन

विधायक राजीव गुंबर ने याचिका समिति की बैठक में की थी शिकायत

अधिशासी अभियंता का किया गया हापुड़ स्थानांतरण

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उपभोक्ताओं से ठीक व्यवहार नहीं करने और भ्रष्टाचार के आरोप में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रथम पंकज कुमार को हटा दिया है। उनकी शिकायत नगर विधायक राजीव गुंबर ने याचिका समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष से की थी। उनका स्थानांतरण हापुड़ किया गया है।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप की शिकायत की थी। कहा था कि वह ज्यादा धनराशि की आकलन आख्या बनाते हैं। इसके बाद संबंधित पार्टी से बात कर उसे कम कर देते हैं। यहीं नहीं उपभोक्ताओं के साथ भी व्यवहार ठीक नहीं करते। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एक काॅलोनी में विद्युत निगम द्वारा पहले से ही 30 कनेक्शन दिए गए थे। जबकि अन्य उपभोक्ताओं ने कनेक्शन देने की मांग की तो उनकी आकलन आख्या बढ़ाकर बनाई गई।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष महाना ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव को बुलाकर नाराजगी जताई। कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी के चलते विद्युत निगम नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अभियंता प्रथम पंकज को हटाकर हापुड़ स्थानांतरण कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारी का ठीक नहीं था व्यवहार
नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि अधिशासी अभियंता का उपभोक्ताओं के प्रति ठीक नहीं था। इसके साथ ही उनकी भ्रष्टाचार की शिकायत भी लगातार रही थी। उन्होंने याचिका समिति की बैठक में शिकायत की थी। भ्रष्ट अधिकारियों को जिले में नहीं रहने देंगे।
विद्युत निगम नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अभियंता प्रथम पंकज कुमार का स्थानांतरण हापुड़ हो गया है। स्थानांतरण कैसे हुआ, यह उनकी जानकारी में नहीं है।

एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें