फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी पर महासंग्राम जारी

Mon, 14 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Excise duty on Battleground - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में एक्साइज ड्यूटी लअगाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहकर इस कानून को वापस लेने की सरकार से मांग की। वहीं, सर्राफा व्यापारियों के बंद को नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

 
हनुमान चौक स्थित बूढ़े बाबा की समाधि पर सर्राफा एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी वापस होने तक कारोबार बंद रखने का ऐलान किया है।

एसोसिएशन के संयोजक विजेंद्र वर्मा, अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, महामंत्री हरिओम गिरधर और राजेंद्र वर्मा ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। लक्की वर्मा, ललित वर्मा, विवेक गोयल, सतीश वर्मा, आशीष वर्मा, विजय सिंघल, शशांक बब्बर, विजया गर्ग, मनीष रतड़ा देवेंद्र वर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में अनिल गुप्ता, मोनू वर्मा, अर्जुन वर्मा, अरविंद वर्मा, सौरभ वर्मा, ओमकुमार वर्मा, अजय बिट्टा आदि मौजूद रहे। इंडस्ट्रियल इस्टेट में व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगाने से सर्राफा कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।

उन्होंने सर्राफा एसोसिएशन के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही नगर में बढ़ती चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की गई। अध्यक्षता अखिलेश जैन और संचालन इस्हाक बाले खां ने किया। बैठक में सुभाष मित्तल, बलराम गर्ग, राजेश गुप्ता, रविंद्रपाल, आशुतोष गुप्ता, सतीश अरोड़ा, इलियाश कुरैशी, राकेश सिंघल, निशांत मित्तल, आरिफ अंसारी, गगन गिरधर, ललित मोहन गोयल आदि मौजूद रहे।

धरने पर डटे रहे सर्राफा व्यापारी
सहारनपुर। एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने खिलाफ चल रहा सर्राफा पंचायत का धरना रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने विभिन्न बाजारों में घूमकर व्यापारियों को अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी।

रविवार को सर्राफा बाजार में आयोजित धरने पर मुख्य संयोजक पवन गोयल ने कहा कि हड़ताल के बावजूद केंद्र सरकार के कान पर जूं नही रेंग रही है। पूरे देश का सर्राफा कारोबार ठप पड़ा है, इससे जुडे़ व्यापारी और कारीगर भुखमरी के कगार पर पहुंच  गए हैं। धरने पर युवा सर्राफा पंचायत के अध्यक्ष सचिन सिंघल के नेतृत्व में  युवा कारोबारी डटे रहे। 

इनमें लविश सिंघल, आशुतोष खन्ना, अनूप वैश्य, विवेक सिंघल, राहुल जैन, अरुण अग्रवाल, असीम रस्तोगी, प्रदीप मित्तल, आशीष  बब्बर, अभिनव रस्तोगी, अभिषेक सिंघल आदि शामिल रहे। सुभाष अग्रवाल, विपिन  अग्रवाल, संजीव जैन, राकेश रस्तोगी, जगमोहन जैन, सतीश वर्मा, महेशचंद  जैन, राजकुमार खन्ना, रामकुमार वर्मा, बृजपाल वर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, दीपक  रस्तोगी, रामराजीव सिंघल, राजीव जैन, सतेंद्र कुमार जैन, विनोद  बब्बर आदि ने भी विचार रखे। भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष  वैश्य ने आंदोलन को समर्थन की घोषणा की। अध्यक्षता शिवकुमार सिंघल ने की।

फूंका वित्ता मंत्री का पुतला
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ ने रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वर्णकार समाज इस काले कानून को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने  देगा।

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से सर्राफा कारोबार बर्बादी के कगार पर खड़ा हो जाएगा। रामानंदी बाजार चौक पर पुतला दहन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महीपाल वर्मा और जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने स्वर्णकार समाज को भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता में आने से पहले व्यापारियों से बडे़-बडे़ वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद व्यापारियों का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। महानगर अध्यक्ष सुभाष कक्कड़, विनोद बब्बर ने चेतावनी दी कि जब तक इस काले प्रावधान को वापस नहीं लिया जाता तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी  रहेगी। राकेश वर्मा, राजेश परमार, अमित वर्मा, संजय वर्मा आदि ने भी विचार रखे।

इस दौरान बिट्टू शर्मा, अनिरुद्ध, पवन कुमार, रिंकू वर्मा, अमित  शर्मा, ब्रजपाल वर्मा, दर्शनलाल बब्बर, विनोद कुमार, नरेंद्र वर्मा, पवन गोयल, विपिन कुमार, अलीम राणा, मुस्तकीम राणा, सुदामा, कांतिलाल वर्मा, शुभम सिंघल, आशीष बब्बर, इकराम, तरुण कपूर, दलीप शर्मा, सागर बब्बर, विजयी सन्नी, विकास वर्मा, एजाज अहमद, अजय, बम्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें