फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में होने वाली परीक्षा की होगी निगरानी

Mon, 17 Jun 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परीक्षा केंद्र बनाए गए स्ववित्तपोषित संस्थानों में होने वाली परीक्षाएं नोडल केंद्रों की निगरानी में होंगी। इसके लिए मंडल के तीनों जनपदों में दस नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित बीबीए बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीएससी (गृह विज्ञान), बीजेएमसी, बीवॉक (आईटी), बीवॉक (योगिक साइंस) और बी-लिब की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की मुख्य, बैक एवं एक्स की परीक्षा होंगीं। इसके अलावा एमए, एमकॉम, एमएससी, एमजेएमसी, एमएफए की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की मुख्य, बैक एवं एक्स तथा बीएफए, एमलिब, एमबीए और मास्टर ऑफ लॉ की दूसरे सेमेस्टर की सत्र 2023-24 की मुख्य परीक्षाएं 21 जून से शुरू हो रही हैं।
इनके लिए मंडल के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 38 केंद्र बनाए गए हैं। सहारनपुर में 21, मुजफ्फरनगर में 11 और शामली में छह केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कई स्ववित्तपोषित संस्थान भी शामिल हैं। जिनकी परीक्षाएं नोडल केंद्रों की निगरानी में कराने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक नोडल केंद्र के अंडर में दो से तीन केंद्र दिए गए हैं। सहारनपुर जनपद में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, गोचर महाविद्यालय, जेवी जैन कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय देवबंद को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शामली में आरके पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर में सीसीआरडी कॉलेज, डीएवी कॉलेज और श्री केके जैन पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें