फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 17 जून को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के ग्राम नंगला बुजुर्ग में संचालित हो रहे अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 17 जून को परीक्षा होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत अटल आवासीय विद्यालय संचालित हैं। मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम को निर्देश दिए कि केंद्र पर पेयजल, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाए। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण बैठक में करते हुए सहारनपुर में राजकीय इंटर काॅलेज नेहरू मार्केट, मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कालेज, सरकुलर रोड, निकट महावीर चौक एवं शामली में राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज, माजरा रोड को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने बैठक में अवगत कराया कि अटल आवासीय विद्यालय में 17 को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रवेश पत्र श्रम कार्यालय से आठ जून से वितरित किए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छह में 80 बच्चों के अध्ययन के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड से अनाथ हुए बच्चे सम्मिलित होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख तक 695 आवेदन प्राप्त हुए थे। सत्यापन के बाद 325 आवेदन पात्र पाए गए, जिनकी परीक्षा होनी है। सहारनपुर में 300 में से 113, मुजफ्फरनगर में 280 में 188 और शामली में 115 में से 46 बच्चे पात्र पाए गए। प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें