फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूसरा बच्चा होने पर भी मिलेगा मातृ वंदना योजना का लाभ

Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रावधानों में बदलाव किया गया है। अब दूसरा बच्चा होने पर भी योजना का लाभ मिल सकेगा। यह लाभ तभी मिलेगा, जब दूसरा बच्चा बेटी हो। इस योजना में पहला बच्चा होने पर तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बदलाव इसलिए किया गया है ताकि जन्म के समय लिंगानुपात में बढ़ोतरी हो और बालिका भ्रूण हत्या पर रोक लग सके। दूसरा बच्चा होने पर पांच हजार रुपये का लाभ मिलेगा। दूसरे बच्चे के मामले में गर्भधारण करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है। कम से कम छह माह के भीतर एक प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) होना जरूरी है। दूसरी किस्त की शर्त के तहत बच्चे का जन्म पंजीकरण होना अनिवार्य है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हुसैन ने बताया कि योजना का लाभ महिला एससी वर्ग से हो, महिला 40 प्रतिशत या पूरी दिव्यांग हो, महिला जन आरोग्य योजना में आती हो, आयुष्मान भारत के तहत महिलाएं जिनके पास ई श्रम कार्ड हो, महिलाएं जिनके पास मनरेगा कार्ड हो, महिलाएं जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख से कम हो, महिलाएं जो किसान सम्मान निधि की लाभार्थी हों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला बीपीएल कार्ड धारक को ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें