फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने मंडलायुक्त को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने मंडलायुक्त लोकेश एम को समस्याओं से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने राज्य कर्मचारी बीमा निगम अस्पताल में श्रमिकों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति करने, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में चकरोड एवं पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की पैमाइश और मूल्यांकन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक अस्थान में पानी की निकासी का स्थायी समाधान कराया जाए। इस पर मंडलायुक्त ने इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त उद्योग आयुक्त अंजू रानी, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा सतीश कुमार, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अनूप खन्ना, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें