फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेकड़ा में फैक्टरी के अंदर उद्यमी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाठशाला रोड पर कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी में रहता था उद्यमी, धारदार हथियार व पाइप से हमला करके की गई हत्या
विज्ञापन

- मुकदमा दर्ज करके घटना के खुलासे को तीन टीमों का गठन किया, कई मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा(बागपत)। पाठशाला रोड पर स्थित कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी में उद्यमी की धारदार हथियार व पाइप से हमला करके हत्या कर दी गई। उद्यमी के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी ने वहां का निरीक्षण कर घटना के खुलासे को तीन टीमों को लगाया है।
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले उद्यमी रमेश वर्मा पाठशाला रोड पर कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी चलाते थे, और रात में फैक्टरी में ही ऊपर बने कमरे में अकेले रहते थे। रमेश वर्मा की शुक्रवार की रात फैक्टरी के अंदर ही धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका बेटा संजीव वर्मा शनिवार सुबह फैक्ट्री में पहुंचा तो रमेश वर्मा का खून में लथपथ शव फैक्ट्री के अंदर कारीगरों के काम करने वाले कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से खून से सना लोहे का पाइप बरामद किया। श्वान दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में मृतक रमेश वर्मा के बेटे संजीव वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने कई मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

वर्जन..........
फैक्टरी के अंदर उद्यमी का शव मिला है। इसमें सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है और पुलिस की तीन टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। कई लोगों से पूछताछ की गई। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें